Search

 
 
 

Bokaro News : भू-माफियाओं ने तोड़ा स्कूल भवन, लोगों ने किया विरोध

okaro News : बोकारो में जमीन माफियाओं ने वर्षों से चल रहे एक आदिवासी स्कूल को तोड़ दिया और बाउंड्री कर प्लॉटिंग का काम भी शुरू कर दिया है. बारी को-ऑपरेटिव के माफियाओं की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
 
विरोध करते ग्रामीण.

Bokaro News : बोकारो में जमीन माफियाओं ने वर्षों से चल रहे एक आदिवासी स्कूल को तोड़ दिया और बाउंड्री कर प्लॉटिंग का काम भी शुरू कर दिया है. बारी को-ऑपरेटिव के माफियाओं की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. 

इसे भी पढ़ें


मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया के बिरसा नगर भट्टाटोला स्थित बिरसा मध्य विद्यालय का है. जेसीबी लगाकर विद्यालय भवन को तोड़ दिया गया, लेकिन इसकी भनक तक शासन प्रशासन को नहीं लगी. आदिवासी समाज के स्थानीय लोगों ने इसका विरोध तो किया, लेकिन उनकी आंखों में डर साफ झलक दिख रहा था. रातों रात स्कूल भवन को जमींदोज कर दिया गया. स्कूल का नाम लिखे पट्ट को भी तोड़ दिया गया.


सतनपुर पंचायत के मुखिया कालीपद सिंह ने कहा कि जमीन माफियाओं ने सभी हदें पार कर दी है. लोग इस कृत्य का एकजुट होकर विरोध करेंगे. दुर्गा सोरेन सेना महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष देवला टुडू ने कहा कि आदिवासियों के साथ अन्याय होते अब नहीं देख सकते. पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही