Search

 
 
 

Bokaro News : भारी संख्या में शराब की बोतलें बरामद, तीन पर FIR

Bokaro News : पुलिस ने वाहन का पिछा कर सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिस्सा बसा के पास पकड़ा.मामले में वाहन के मालिक, चालक समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से चास की ओर जा रही महिंद्रा XUV 500 में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है.
 
पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा

Bokaro News : पिंड्राजोरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 से 45 कार्टन में कुल 1080 कैन Haywards 5000 बीयर बरामद की गई हैं. थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि वाहन को चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक नाका तोड़कर भागने लगा. 

 

पुलिस ने वाहन का पिछा कर सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिस्सा बसा के पास पकड़ा.मामले में वाहन के मालिक, चालक समेत एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से चास की ओर जा रही महिंद्रा XUV 500 में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है.

 

सूचना के बाद चास कॉलेज के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान वाहन चालक नाका तोड़कर भागने लगा. पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिरसा बासा के पास पकड़ लिया. 

 

वाहन की तलाशी लेने पर 45 कार्टून में कुल 1080 कैन Haywards 5000 बीयर बरामद की गई. पुलिस ने बीयर और वाहन को जब्त कर लिया है. मामले में पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज कर वाहन के मालिक, चालक और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही