Bokaro News: बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ ने सोमवार को कोयला चोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया. सीसीएल करगली परियोजना में गुप्त सूचना के आधार पर बीएंडके और ढोरी एरिया के मुख्य मार्ग- कारो मोड़, हिंदुस्तान पुल और जरंगडीह रोड में वाहनों की सघन जांच की गई. ड्रोन सर्विलांस और छापेमारी के जरिए सख्ती बढ़ाई गई. सीआईएसएफ की कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार हड़कंप मचा हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
अभियान के दौरान हिंदुस्तान पुल पर नाकाबंदी कर 3.695 टन और कारो एक्सकेवेशन के पीछे से 1.910 टन अवैध रूप से भंडारित कोयला बरामद किया गया. कुल 5.605 टन अवैध कोयला जब्त कर एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए सीसीएल प्रबंधन को सौंपा गया. इसके साथ ही क्षेत्र में बाइक, स्कूटर और साइकिल पर अवैध कोयला ले जाने वालों पर भी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया है.
अवैध खनन के खिलाफ जागरूकता के लिए सीआईएसएफ द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय लोगों को एमएमडीआर एक्ट के प्रावधानों और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है. सीआईएसएफ ने स्पष्ट किया है कि अवैध कोयला गतिविधियों के खिलाफ सघन जांच, ड्रोन सर्विलांस और कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

