Ranchi News: त्योहारों के दौरान बेंगलुरु से रांची आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान चलने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं. यात्रियों की भीड़ और परेशानी को देखते हुए बेंगलुरु से रांची रूट पर तत्काल फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू करने की मांग की गई है.
इसे भी पढ़ें -
बेंगलुरु और रांची के लिए एसएमवीबी हटिया एक्सप्रेस (18638) और एसएमवीबी हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12836) में अक्टूबर और नवंबर के दौरान सीटें भर चुकी हैं. इन ट्रेनों के स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास में रिजर्वेशन स्टेटस 'रिग्रेट' पर पहुंच गया है, जबकि कई तारीखों पर लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है. हालात इतने खराब हैं कि यात्रियों को टिकट बुकिंग करने तक का विकल्प नहीं मिल पा रहा है. यात्रियों ने येलहंका से हटिया के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

