Search

 
 
 

Bokaro News : बोकारो में भीषण सड़क हादसा, स्कूल बस के धक्के से 4 बच्चे घायल, 2 बाइक सवार भी जख्मी

Bokaro News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो को टक्कर मारने के बाद वहां से गुजर रही एक बाइक भी बस की चपेट में आ गई. बाइक पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
 
बस को घेरे स्थानीय लोग.

Bokaro News : बोकारो के पत्थरकट्टा साइड में शनिवार सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हुई. डीपीएस चास की बस ने ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल के बच्चों को ले जा रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो प सवार चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें दो बच्चे रामडीह गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो को टक्कर मारने के बाद वहां से गुजर रही एक बाइक भी बस की चपेट में आ गई. बाइक पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी छह घायलों को इलाज के लिए हिल केन्डी अस्पताल भेजा.


इधर, हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर धरने पर बैठ गए. ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े थे. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना गया. ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही