Bokaro News: सीसीएल कथारा क्षेत्र की कथारा कोलियरी की दो नंबर बंद क्वायरी में मछली मारने के दौरान डूबने से 56 वर्षीय सेन कुमार की मौत हो गयी. वह कथारा एक नंबर कॉलोनी का रहने वाला था. परिजनों के अनुसार, सेन कुमार अक्सर मछली मारने के लिए बंद क्वायरी की ओर जाते थे. बताया गया कि वह दो दिन पहले घर से मछली मारने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे.
इसे भी पढ़ें:
बुधवार सुबह उनके दो पुत्र पिता की तलाश में बंद क्वायरी पहुंचे. वहां क्वायरी में भरे पानी के किनारे उन्हें सेन कुमार का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. दोनों ने इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी. इसके बाद पुलिस और सीसीएल के संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दी गयी.
परिजनों के अनुसार, सेन कुमार मछली मारने के लिए क्वायरी की ओर गये थे. देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. बुधवार सुबह दोनों पुत्र बंद क्वायरी पहुंचे, जहां पानी के पास शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई.
मृतक की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि वह अपने पति को बंद क्वायरी में मछली मारने जाने से मना करती थीं. इसके बावजूद वह अक्सर वहां चले जाते थे. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
घटना की सूचना मिलने पर कथारा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

