Search

 
 
 

Bokaro News : हाइवा की चपेट में आकर व्यक्ति घायल,आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

Bokaro News : घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. घायल दीपचंद ठाकुर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, हाइवा का पहिया उनके पैर और कमर के हिस्से को अपनी चपेट में ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
 
सड़क हादसे में व्यक्ति घायल

Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र के जैना मोड़–फुसरोमुख मार्ग स्थित टुकाड़ी नहर के समीप बुधवार को हाइवा की चपेट में आकर करीब 60 वर्षीय दीपचंद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने हायवा को रोककर चालक को पकड़ लिया. दुर्घटना के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. घायल दीपचंद ठाकुर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, हाइवा का पहिया उनके पैर और कमर के हिस्से को अपनी चपेट में ले गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

 

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि जैना मोड़–फुसरोमुख मार्ग, विशेषकर बोकारो स्टील प्लांट और नहर क्षेत्र की सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है. इसके कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.

 

हादसे के बाद कुछ ग्रामीणों ने हायवा के शीशे और टायर की हवा निकालने का प्रयास भी किया. मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है.स्थानीय ग्रामीणों ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही