Bokaro News : बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के बक्सपुरा गांव के समीप शनिवार अहले सुबह मुख्य सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा.
इसे भी पढ़ें
ग्रामीणों की सूचना पर जरीडीह थाना के एसआई विकास विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान गांव के रामप्रसाद हजाम (55 वर्ष) के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

