Search

 
 
 

Bokaro News: मजदूर के घर में घुसकर नकाबपोश अपराधियों ने की बर्बरता, हालत गंभीर

जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक ठेका मजदूर पर जानलेवा हमला किया और उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं.
 

Bokaro: जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां अपराधियों ने घर में घुसकर एक ठेका मजदूर पर जानलेवा हमला किया और उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. गंभीर रूप से घायल मजदूर को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुरेश साव मूल रूप से पलामू जिले का रहने वाला है. वह बालीडीह के कुर्मीडीह में किराए के मकान में रहकर बोकारो स्टील प्लांट में ठेका मजदूरी का काम करता है. पीड़ित के मुताबिक, वह ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे में सो रहा था, तभी चार नकाबपोश अपराधी जबरन उसके घर में घुस आए. अपराधियों ने उससे हथियार की मांग की. जब मजदूर ने हथियार होने से साफ इनकार किया, तो अपराधियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी.


मारपीट के दौरान जब पीड़ित बेसुध हो गया, तो अपराधियों ने उसके साथ अत्यंत अमानवीय व्यवहार किया, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. पड़ोसियों को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत आपातकालीन नंबर-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया.


मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में पीड़ित को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. इस पूरे मामले पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है. 


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही