Search

 
 
 

Bokaro News :  फल मंडी में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

शहर के सिटी थाना क्षेत्र स्थित दुंदी बाग बाजार की फल मंडी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से तीन फल दुकानें और उनके पीछे बनी झोपड़ीनुमा संरचनाएं जलकर राख हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
 
प्रतीकात्मक तस्वीर

Bokaro : शहर के सिटी थाना क्षेत्र स्थित दुंदी बाग बाजार की फल मंडी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से तीन फल दुकानें और उनके पीछे बनी झोपड़ीनुमा संरचनाएं जलकर राख हो गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है. आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद बीएसएल की दो और झारखंड सरकार की एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं.

 

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक दिया. आगजनी की इस घटना में कई क्विंटल फल, कैरेट और अन्य सामान जलकर राख हो गए. फल व्यवसायियों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है.

 

फल कारोबारी निवारण महतो ने बताया कि उन्होंने हाल ही में करीब छह लाख रुपये मूल्य का एक ट्रक आम मंगवाया था, जो आग की भेंट चढ़ गया. इसके अलावा पहले से रखे फल और अन्य सामग्री भी पूरी तरह नष्ट हो गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही