Search

 
 
 

Jharkhand News : PTC मुख्य परीक्षा का स्क्रूटनी परिणाम जारी, 10 में से सिर्फ 3 आरक्षी सफल

झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने पीटीसी मुख्य परीक्षा से संबंधित पुनर्मूल्यांकन (स्क्रूटनी) का परिणाम जारी कर दिया है. पहले जारी परीक्षा परिणाम में फेल हुए कुछ प्रशिक्षुओं ने अपने अंकों की दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन दिया था.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय ने पीटीसी मुख्य परीक्षा से संबंधित पुनर्मूल्यांकन (स्क्रूटनी) का परिणाम जारी कर दिया है. पहले जारी परीक्षा परिणाम में फेल हुए कुछ प्रशिक्षुओं ने अपने अंकों की दोबारा जांच कराने के लिए आवेदन दिया था. 

 

Uploaded Image

आवेदन के आधार पर प्रशिक्षुओं की उत्तरपुस्तिकाओं (आंसर शीट) का पुनर्मूल्यांकन कराया गया. पुनर्मूल्यांकन के बाद कुल 10 प्रशिक्षुओं के मामलों की समीक्षा की गई.  इनमें से केवल तीन प्रशिक्षु ही पास हुए, जबकि 7 प्रशिक्षु विभिन्न विषयों में फेल पाए गए.

 

निदेशालय ने इस संशोधित परिणाम को अंतिम मानते हुए संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.  प्रशिक्षण निदेशालय का कहना है कि यह परिणाम पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई अंतिम अंक विवरणी के आधार पर जारी किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही