Search

 
 
 

Palamu News : अंधविश्वास के चक्कर में दो परिवारों में झगड़ा, जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरभोंगा गांव में बुधवार रात अंधविश्वास के चक्कर में दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. इस मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
 

Palamu : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरभोंगा गांव में बुधवार रात अंधविश्वास के चक्कर में दो परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. इस मारपीट में एक पक्ष के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, गांव में एक परिवार ने दूसरे परिवार पर डायन बिसाही का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और यह कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना के दौरान लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए.

 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. घायलों का बयान लेने के साथ-साथ दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज एमएमसीएच में चल रहा है.

 

मामले की जानकारी लेने पर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही