Search

 
 
 

Ranchi News: RIMS के RIO में AC बंद होने से ऑपरेशन रूका, एजेंसी पर होगी FIR

रिम्स के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) में एयर कंडीशनिंग (AC) व्यवस्था ठप होने से आई व ईएनटी विभाग के कई ऑपरेशन टालने पड़े. जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मामले में रिम्स प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया है.
 

Ranchi :  रिम्स के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान (RIO) में एयर कंडीशनिंग (AC) व्यवस्था ठप होने से आई व ईएनटी विभाग के कई ऑपरेशन टालने पड़े. जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस मामले में रिम्स प्रबंधन ने संबंधित एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई का निर्णय लिया है.

 

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, RIO में AC संचालन का कार्य SUVIDHA SHINRYO PVT. LTD. के जिम्मे था. यह एजेंसी पहले से ऑन्कोलॉजी और सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में भी AC संचालन का काम कर रही है.  प्रबंधन का कहना है कि AC संचालन से संबंधित कार्यादेश की प्रक्रिया चल रही थी और इसकी जानकारी एजेंसी को ईमेल के माध्यम से दे दी गई थी.

 

इसके बावजूद एजेंसी ने जानबूझकर AC संचालन बंद कर दिया, जिससे अस्पताल की आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुईं. 

 

स्थिति की जानकारी मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक, संपदा पदाधिकारी, DMS-II और हॉस्पिटल मैनेजर की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. जांच में सामने आया कि RIO भवन में हाल ही में आई और ईएनटी विभागों का स्थानांतरण किया गया है, जिसके कारण AC संचालन के लिए निविदा (टेंडर) प्रक्रिया पूरी होने में समय लग रहा है. रि

 

म्स प्रबंधन ने मरीजों को राहत देने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की. भवन प्रमंडल संख्या-2, रांची द्वारा चयनित उस एजेंसी को RIO में AC संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो वर्तमान में ट्रॉमा सेंटर में यह कार्य कर रही है. साथ ही, डिफॉल्टर एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज कराने का भी निर्णय लिया गया है.

 

RIO के संचालन की निगरानी के लिए प्रबंधन ने HOD, EYE को सेंटर हेड, डॉ. मुकेश कुमार नीरज (DMS-II) को एडमिन नोडल, हिरामणि सिसिलिया कुजूर को नर्सिंग नोडल और कृतिका वर्मा को हॉस्पिटल मैनेजर बनाया है. 

 

रिम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की चिकित्सा सेवा में बाधा पहुंचाने वाली किसी भी एजेंसी या संस्था के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही