Search

 
 
 

Bokaro News : मासूम मौत मामले में आरोपी मामा को भेजा गया जेल, पिस्टल बरामद

Bokaro News : मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंगेर के जमालपुर से 40 हजार रुपये में पिस्टल और गोली खरीदकर लाया था और हथियार बेचने का काम करता था.
 
मासूम मौत मामले आरोपी को भेजा गया जेल

Bokaro News : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में मासूम भांजे की गोली लगने से मौत के मामले में आरोपी मामा को पुलिस ने जेल भेज दिया है. आरोपी राजेश कुमार को 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई.

 

 

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंगेर के जमालपुर से 40 हजार रुपये में पिस्टल और गोली खरीदकर लाया था और हथियार बेचने का काम करता था.इसी दौरान उसने अपने मासूम भांजे को खेलने के लिए हथियार दे दिया, जिससे गोली चल गई और बालक की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस के दबाव में उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई.मामला 17 अक्टूबर 2026 का है. बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ला में गोली लगने से एक मासूम बालक की मौत हो गई थी. इस मामले में माराफारी थाना में कांड संख्या 83/2026 दर्ज किया गया था.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, पांच कारतूस वाली एक भरी मैगजीन और एक खाली मैगजीन बरामद की.पुलिस के अनुसार,आरोपी राजेश कुमार ने पूछताछ में अवैध हथियार रखने और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. 48 घंटे की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही