Bokaro News : बोकारो में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर शादी का वादा कर पीड़िता के साथ यौन शोषण करने और बाद में शादी से पीछे हटने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी पीड़िता को धोखे में रखकर शादी करने के लिए बंगाल जा रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया.मामला बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर का है. पीड़िता की शिकायत पर माराफारी थाना में कांड संख्या 82/2026, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 351(3) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
मामले के अनुसंधान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मो. सरफराज को 26 अक्टूबर को धनबाद के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया.आरोपी मो. सरफराज, मो. गुलाब का पुत्र है और माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर कचौड़ी मोहल्ला का निवासी है.