Search

 
 
 

Bokaro News : जिला स्वास्थ्य समिति व डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक,विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति व डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), आयुष्मान भारत योजना, मातृ व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, 108 एम्बुलेंस सेवा, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य संस्थानों की ब्रांडिंग तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

 

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें.

 

उपायुक्त ने सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आयुष्मान भारत सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी ब्रांडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साइनेज, प्रवेश द्वार (एंट्री प्वाइंट) व सूचना पट्ट लगाए जाएं, ताकि आमजन को योजनाओं व उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्पष्ट जानकारी मिल सके.

 

Uploaded Image

बैठक में एएनसी (प्रसव पूर्व जांच), नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव व अन्य मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण किए जाएं तथा सभी स्वास्थ्य संस्थानों से नियमित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए.

 

उपायुक्त ने 108 एम्बुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिले में उपलब्ध सभी एम्बुलेंस का प्रभावी संचालन व समन्वय सुनिश्चित किया जाए. दुर्घटना व अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया.

 

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के संचालन, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की उपलब्धता, आवश्यक मानव संसाधन, चिकित्सा उपकरणों व अन्य संसाधनों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुरूप सभी स्वास्थ्य संस्थानों के रख-रखाव, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण व सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए.

 

उपायुक्त ने बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विस्तृत अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही