Bokaro News : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने बालीडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह मिनी फैक्ट्री गायत्री नगर में संचालित थी. सहायक उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुजूर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. टीम ने छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों की नकली अंग्रेजी शराब व शराब बनाने की सामग्री जब्त की. इस अवैध कारोबार में लिप्त आरोपी अजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें
सहायक उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुजूर ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी विकास चंद्रा मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बरामद अवैध शराब का बाजार मूल्य 6 से 7 लाख रुपए है. छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक अमित गुप्ता, विनय सिंह व होम गार्ड के जवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

