Search

 
 
 

Bokaro News : विधायक ने किया हनुमान नगर पुल का शिलान्यास

Bokaro : बोकारो के लोगों की सालों पुरानी मांग आखिर पूरी हुई. आज हनुमान नगर क्षेत्र में बनने वाले पुल का शिलान्यास कर दिया गया. बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शिलान्यास किया.
 

Bokaro : बोकारो के लोगों की सालों पुरानी मांग आखिर पूरी हुई. आज हनुमान नगर क्षेत्र में बनने वाले पुल का शिलान्यास कर दिया गया. बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शिलान्यास किया.

 

मौके पर विधायक ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पुल, पुलिया और रोड का काम उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हनुमान नगर वाला पुल बहुत जल्द पास हो जाएगा और उसका निर्माण भी करवा लिया जाएगा.

 

हम पहले भी बता रहे थे कि कोऑपरेटिव का और भी पुल दिया गया है लोगों की सुविधा के लिए. आज यहां का शिलान्यास हो चुका है. आगे का भी काम, पुल का और रोड का कुछ काम है, वो भी हम लोग सब करवा लेंगे. उन्होंने कहा कि जो भी आपकी सुविधा के लिए पुल-पुलिया रोड जो हमारा काम है, निश्चित रूप से हम लोग कर रहे हैं. भरोसा रखिए, बहुत जल्द जो ये हनुमान नगर वाला जो पुल है वो भी पास हो जाएगा.

 

विधायक ने कहा कि यहां के लोगों ने जनसेवक के रूप में उन्हें चुना है. लोग जो भी समस्या लिखकर देते हैं, उसका निदान किया जाता है. सोसाइटी के लोगों के लिखित अनुरोध पर ही ये काम मंजूर हुआ है. आगे भी जो मांग आएगी उस पर काम किया जाएगा. हनुमान नगर पुल बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. बारिश के दिनों में लोगों को जो दिक्कत होती थी, वो अब खत्म होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही