Search

 
 
 

Dhanbad News : हाईवा की चपेट में आकर स्कूटर सवार की मौत, महिला घायल

निरसा थाना क्षेत्र के खुशरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में पांड्रा गांव निवासी 60 वर्षीय मनोज सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटर पर लिफ्ट लेकर सवार वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गई.
 

Dhanbad : निरसा थाना क्षेत्र के खुशरी मोड़ के पास मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में पांड्रा गांव निवासी 60 वर्षीय मनोज सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटर पर लिफ्ट लेकर सवार वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गई.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार मनोज सिन्हा स्कूटर से निरसा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान पांड्रा गांव की रहने वाली वीणा घोष ने उनसे लिफ्ट मांगी जिसके बाद वह भी स्कूटर पर सवार हो गई. जब दोनों खुशरी मोड़ के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे एमपीएल परिवहन के अधीन संचालित एक हाईवा ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े.हादसे में हाईवा का पिछला पहिया मनोज सिन्हा के ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

 

Uploaded Image

 

वहीं वीणा घोष गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई .स्थानीय लोगों की मदद से घायल वीणा घोष को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. 

 

चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है. घटना की सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क पर एमपीएल परिवहन के भारी वाहनों का दिन-रात आवागमन होता है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही