Search

 
 
 

Education News : DSPMU में पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए नामांकन शुरू, चांसलर पोर्टल खुला

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) ने शैक्षणिक सत्र 2026–2028 के लिए स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) ने शैक्षणिक सत्र 2026–2028 के लिए स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पारंपरिक, सेल्फ-फाइनेंसिंग व व्यावसायिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल (https://jharkhanduniversities.nic.in)के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से प्रारंभ कर दी गई है.

 

महत्वपूर्ण निर्देश:

दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का नाम आगे की मेरिट सूची से हटाया जा सकता है.प्रवेश तभी मान्य होगा जब निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन शुल्क जमा किया जाएगा.आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रति (प्रिंटआउट) सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.विभागों को सीट मैट्रिक्स की हस्ताक्षरित प्रति समय पर जमा करने का निर्देश दिया गया है.

 

यदि किसी पाठ्यक्रम की सभी सीटें भर जाती हैं तो संबंधित कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी.विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही