Search

 
 
 

Bokaro News : काला पत्थर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विधायक ने किया शिलान्यास

चास प्रखंड के काला पत्थर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. विधायक श्वेता सिंह ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण डीएमएफटी फंड से होगा.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : बोकारो जिले के चास प्रखंड के काला पत्थर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. विधायक श्वेता सिंह ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण डीएमएफटी फंड से होगा. प्रथम चरण में लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर 9.31 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा.

 

Uploaded Image

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास करतीं विधायक श्वेता सिंह.


विधायक ने कहा कि स्टेडियम में बास्केटबॉल, बैडमिंटन सहित अन्य इनडोर खेलों की आधुनिक सुविधाओं के साथ स्विमिंग पूल, मेडिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया व खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का समुचित प्रावधान रहेगा. दूसरे चरण में आधुनिक आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा,जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

 


श्वेता सिंह ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से चास व आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं के साथ प्रतिभा को निखारने के नए अवसर प्राप्त होंगे. यह परियोजना क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही