घटना के बाद ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं, हादसे के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा. घायल युवक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फुसरो में भारी वाहनों के परिचालन पर दिन के समय रोक लगाने की मांग तेज कर दी है. लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक बाजार, स्कूल और विभिन्न जरूरी कार्यों के लिए आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है.
ऐसे में भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फुसरो शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और परिचालन के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित की जाए और सुबह और दिन के उजाले में नो एंट्री लागू की जाए.
लोगों का कहना है कि समय रहते इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने से राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सड़क हादसों पर भी अंकुश लगाया जा सकता है.

