Search

 
 
 

Bokaro News : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

आदालत ने हत्या के आरोपी पेटरवार थाना के ओरदाना निवासी देवशरण महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए देवशरण महतो को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro : आदालत ने हत्या के आरोपी पेटरवार थाना के ओरदाना निवासी देवशरण महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम फहीम किरमानी की अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए देवशरण महतो को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई.

 


इस संबंध में ओरदाना निवासी नीरज कुमार महतो के बयान पर पेटरवार थाना में 5 जून 2023 को मामला दर्ज किया गया था. दर्ज प्राथमिकी में, नीरज कुमार ने कहा कि उसके पिता उपेंद्र महतो घर की छत पर सोए हुए थे. तभी रात में करीब 12 बजे तेज आवाज सुनकर उसकी नींद खुली, तो देखा कि देवशरण महतो ने धारदार हथियार से मारकर उसके पिता की हत्या कर दी और भाग गया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही