Search

 
 
 

Bokaro News: बोकारो में 27 दिसंबर से राष्ट्रीय बालिका कबड्डी चैंपियनशिप, देश की 30 टीमें लेंगी हिस्सा

Bokaro News: झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है. इसे एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड ओलंपिक संघ की मान्यता प्राप्त है. प्रतियोगिता के मुकाबले लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे. इसमें देश के 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व दिल्ली समेत कुल 30 टीमें हिस्सा लेंगी.
 
प्रेसर्वाता में चैंपियनशिप को लेकर जानकारी देते अधिकारी
  • अर्जुन अवार्डी समेत कई नेशनल खिलाड़ी लेंगे भाग   
  • बोकारो राष्ट्रीय कब्बडी प्रतियोगिता का मेजबानी करेगा

Bokaro News: बोकारो स्टील सिटी में दिसंबर में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ सजेगा. दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), सेक्टर-4 में 27 से 30 दिसंबर 2026 तक 36वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इसमें देश के 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व दिल्ली समेत कुल 30 टीमें हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता में करीब 600 खिलाड़ी शामिल होंगे. आयोजन को लेकर शनिवार को झारखंड कबड्डी एसोसिएशन की ओर से प्रेस वार्ता की गई.


इसे भी पढ़ें:


झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है. इसे एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड ओलंपिक संघ की मान्यता प्राप्त है. प्रतियोगिता के मुकाबले लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे.


गोपाल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के चयनकर्ता भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करेंगे. चयनित खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर भविष्य में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बालिका कबड्डी को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों से सीखने का अवसर मिलेगा.


प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए उद्घाटन और समापन समारोह में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी. खिलाड़ियों के भोजन में फेडरेशन के निर्धारित मानकों का पालन किया जाएगा. ठाकुर के अनुसार, प्रतियोगिता में अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्डा, स्टार रेडर अर्जुन देशवाल, भारतीय टीम के उपकप्तान पवन सहरावत और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है. 


डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए.एस गंगवार ने कहा कि विद्यालय आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा, “यहां आने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षित और आरामदायक माहौल दिया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही