Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: 8 केंद्रों पर होगी नीट री एग्जाम, वरीय पदाधिकारी व दंडाधिकारी तैनात

Bokaro: उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने संयुक्त रूप से आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले नीट (यूजी) पुनः परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर विशेष निर्देश दिया है. उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नीट (यूजी) परीक्षा 2026 का संचालन कदाचार रहित व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन का दायित्व है. इसको लेकर वरीय पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को जो दायित्व दिया गया है. उसका निर्वहन करेंगे, कहीं कोई चूक नहीं हो. 

 

परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी परीक्षा के दिन केवल परीक्षार्थी, परीक्षा से जुड़े अधिकारियों, एनटीए अधिकारियों और डीएलसीसी सदस्यों को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति देंगें. उन्होंने परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए) द्वारा जारी गाइडलाइन को कड़ाई से अनुपालन संबंधित सभी पदाधिकारी – कर्मियों/केंद्राधीक्षकों को सुनिश्चित करने को कहा है. उपायुक्त ने जिले के परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों से अपील किया है कि वह भी एनटीए के गाइडलाइन का अनुपालन करें.

 

परीक्षा केंद्रों में प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा, जो दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहेगा. 1.30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. ऐसे में परीक्षार्थियों से अपील है कि वह भोजन करके ससमय केंद्र में प्रवेश करें.

 

परीक्षार्थी अपने साथ केवल परीक्षा का एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो व कोई भी एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लाएंगें. परीक्षार्थी अपने साथ लिखने के लिए पेन नहीं लाएंगे, क्योंकि परीक्षार्थीयों को एन.टी.ए. द्वारा पेन उपलब्ध कराया जाएगा. 

 

उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बातचीत ना हो. उन्हें वीक्षकों को निर्देशित करने को कहा गया कि वे परीक्षा के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखें. साथ ही बीडीओ/सीओ व थाना प्रभारियों को परीक्षा से पूर्व क्षेत्र के सभी होटल - लॉज की सघन जांच के लिए कहा है.

 

वहीं, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुरुष व महिला पुलिस बल प्रतिनियुक्त किए गए है. एचएचएमडी (हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर) के साथ परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग के लिए भी अलग- अलग टीम तैनात रहेगी.

 

जानकारी हो कि, नीट परीक्षा को लेकर जिले में 08 परीक्षा केंद्र क्रमशः केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर फोर,  महावीर जी प्लस टू हाई स्कूल बिजुलिय़ा, डिस्ट्रिक्ट रामरूद्रा सीएम एसओई चास बोकारो, सर्वोदय प्लस टू विद्यालय पिंड्राजोरा, प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 03, केंद्रीय विद्यालय सीटीपीएस चंद्रपुरा बोकारो, व अपग्रेडेड राजकीयकृत प्लस टू हाई स्कूल लकरखंदा को बनाया गया है.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही