Search

 
 
 

Ramgarh News : उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, कोडरमा टीम ने जीता खिताब

राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार की संध्या को समापन हो गया. तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और कोडरमा जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
 

Ramgarh :  राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 21वीं उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार की संध्या को समापन हो गया.

 

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा और कोडरमा जिलों के पुलिस खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल जैसी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

 

इस क्षेत्रीय प्रतियोगिता ने खेल भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल के साथ-साथ टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता का परिचय दिया.

 

वॉलीबॉल का फाइनल मैच रहा दमदार

प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक मुकाबला वॉलीबॉल का फाइनल मैच रहा, जिसमें रामगढ़ और कोडरमा की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.  इस मुकाबले में कोडरमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. 

 

मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सिद्धो-कान्हू मैदान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया.

 

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक अंजनी कुमार झा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही