Search

 
 
 

Gumla News : मासूम की हत्या कर शव जंगल में फेंका, शरीर पर गहरे जख्म के निशान

रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सात साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है.
 

Gumla :  रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक सात साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन के माता-पिता सोमवार को रोजाना की तरह खेत में काम करने गए थे. उस समय नवीन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रहा था.

 

शाम करीब पांच बजे जब परिजन काम खत्म कर घर लौटे, तो नवीन वहां मौजूद नहीं था. नवीन के घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की. इसी दौरान गांव के पास स्थित जंगल से उसका शव बरामद हुआ.

 

Uploaded Image

 

बच्चे के सिर, गर्दन, कमर और दाहिने हाथ पर गहरे जख्म के निशान हैं और सिर से खून बह रहा था. परिजनों के अनुसार, किसी ने बच्चे की हत्या करने के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंक दिया होगा.

 

घटना के बाद परिजनों ने मंगलवार को रायडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. रायडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 24/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

 

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. इस घटना के बाद  पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही