Search

 
 
 

NEET Exam को लेकर केंद्र सरकार का फैसला, Telegram पर अस्थाई रूप से रोक लगाई

NEET Exam के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है.दरअसल टेलीग्राम के कई ग्रुप्स पर NEET पेपर लीक होने के आरोप लगे थे. अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होना जा रहा है  NEET Exam  दोबारा  21 जून को लिया जा रहा है.
 

New Delhi : केंद्र सरकार द्वारा टेलीग्राम (Telegram) को लेकर बड़ा निर्णय लिये जाने की सूचना है. खबर है कि सरकार ने Telegram पर अस्थाई रूप से रोक लगा दी  है.

 

NEET Exam के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है. दरअसल टेलीग्राम के कई ग्रुप्स पर NEET पेपर लीक होने के आरोप लगे थे.अब भारत में नीट एग्जाम दोबारा होने जा रहा है.  NEET Exam दोबारा 21 जून को लिया जा रहा है.

 


दरअसल एनटीए (NTA) की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने इस फैसले पर मुहर लगाई है. सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के अंतर्गत आदेश जारी किया है. 

 

 

आदेश में कहा गया है कि भारत में  प्लेटफॉर्म (Telegram) के एक्सेस को एक निर्धारित और सीमित अवधि के लिए प्रतिबंधित किया गया है.  प्रतिबंध 22 जून को समाप्त हो जायेगा. 

 
 

प्लेटफॉर्म को आदेश दिया गया है कि  भारत में पहले से पोस्ट किये गये मैसेज पर से मैसेज एडिट की सुविधा बंद कर दे. यह समय 30 जून 2026 को समाप्त होगा.  

 

दरअसल इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रीय परीक्षाओं के संबंध में परीक्षा के बाद नकली पेपर लीक के सबूत तैयार किये जाने की कई घटनाएं सामने आयी हैं. इसलिए सरकार ने यह कदम प्लेटफॉर्म के इसी स्पेशल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही