Search

 
 
 

Bokaro News : बीएसएल में पहली बार ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है. मटेरियल मैनेजमेंट–रजिस्ट्रेशन एंड वेंडर रेटिंग विभाग ने सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की है.
 
बीएसएल का ऑनलाइन पोर्टल.

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है. मटेरियल मैनेजमेंट–रजिस्ट्रेशन एंड वेंडर रेटिंग विभाग ने सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से ऑनलाइन वेंडर रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित, पारदर्शी व पेपरलेस बनाना है. यह पोर्टल वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने में सहायक होगा.

 


गौरतलब है कि पूर्व में वेंडर पंजीकरण की प्रक्रिया में भौतिक फाइलों के माध्यम से कार्रवाई होती थी. इसके चलते पंजीकरण में समय लगता था. अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करते हुए पंजीकरण का न्यूनतम करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे पात्र वेंडरों के पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी और बीएसएल के साथ व्यावसायिक सहभागिता की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी.


इस पोर्टल के माध्यम से वेंडर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन व पेपरलेस होगी, जिससे वेंडर अपने आवेदन व आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. इससे दस्तावेजों के प्रबंधन में भी दक्षता बढ़ेगी तथा मैनुअल कार्रवाई में कमी आएगी. 


इस पोर्टल को बीएसएल के एसएपी सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है. इस एकीकरण से पंजीकरण से संबंधित डेटा का रियल-टाइम फ्लो सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी. इससे डेटा की सटीकता एवं एकरूपता बनाए रखने, प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी तथा पंजीकरण संबंधी कार्यों के सुचारु निष्पादन में सुविधा होगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही