Search

 
 
 

Bokaro News : फुटपाथ दुकानदारों को हटाने के नोटिस पर BSL का विरोध

सेक्टर 12 क्लब मोड स्थित फुटपाथ दुकानदारों को बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा जगह खाली करने के नोटिस देने के विरोध में बोकारो जिला दुकानदार संघ ने कड़ा एतराज जाहिर किया है. संघ के नेता लाल सिंह कुशवाहा ने कहा है की फुटपाथ दुकानदार घरेलू आवश्यक वस्तुओं का बिक्री करता है,
 
झारखंड की खबरें

Bokaro : सेक्टर 12 क्लब मोड स्थित फुटपाथ दुकानदारों को बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा जगह खाली करने के नोटिस देने के विरोध में बोकारो जिला दुकानदार संघ ने कड़ा एतराज जाहिर किया है. संघ के नेता लाल सिंह कुशवाहा ने कहा है की फुटपाथ दुकानदार घरेलू आवश्यक वस्तुओं का बिक्री करता है, जिससे लोगों की जरूरत पूरी होती है.

 

 

इसके साथ-साथ इन दुकानदारों के परिवारों का भरण पोषण भी इसी पर आधारित है. लेकिन बोकारो स्टील प्रबंधन अपनी हठधर्मिता के कारण समस्याओं को अनसुना कर रहा है. उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार जो अपनी दुकान लगाए हुए हैं उनके एवज में किराया देने को तैयार हैं.

 

ऐसे में इन दुकानदारों को हटाना कहीं से उचित नहीं है. नेताओं ने बोकारो के डीसी से भी इस मामले पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है. तथा कहा है कि पहले डीसी को ज्ञापन देंगे, यदि इसपर कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग हाई कोर्ट जाने को विवश होंगे. नेताओं ने कहा है कि इन दुकानदारों को हटा देने के बाद कई परिवार भुखमरी के कगार पर खड़े हो जाएंगे. ऐसी स्थिति में इन दुकानदारों को हटाने का विरोध दुकानदार संघ करता है और किसी भी कीमत पर हमलोग तोड़ने नहीं देंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही