Bokaro News : बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के गागी हाट स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में दुकानों का भाड़ा 3.75 रुपए से बढ़ाकर 7 रुपए प्रति वर्गफीट कर दिया गया है. इसे लेकर दुकानदारों आक्रोश है. भाड़ा वृद्धि का नोटिस देने पहुंचे ऑपरेटर संजय कुमार चौबे से दुकानदारों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें
दुकानदारों का कहना है कि मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानें जर्जर हैं. छत से पानी रिसने और परिसर में जलजमाव के कारण सामान खराब होने का खतरा बना रहता है. बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भाड़ा लगभग दोगुना बढ़ाने से छोटे व्यवसायियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. दुकानदारों ने बाजार समिति से भाड़ा वृद्धि के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

