Search

 
 
 

Bokaro News: पिंड्राजोरा पुलिस का विशेष अभियान, दो पॉक्सो और एक हत्या आरोपी गिरफ्तार

Bokaro News: पुलिस ने मंगलवार को पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी और एक सड़क दुर्घटना के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. आरोपी सागर कुमार तुरी पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में और एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में आरोपी है. पुलिस ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस के अनुसार, कांड संख्या 118/26 में सागर कुमार तुरी (20), पिता कालू तुरी उर्फ जनता तुरी, निवासी कुरमा को गिरफ्तार किया गया. उस पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. 
वहीं, कांड संख्या 128/26 में ओम तुरी (19), पिता स्वर्गीय विजय तुरी, निवासी बुढ़ीडीह, थाना दुग्धा को भी इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया.


तीसरी गिरफ्तारी कांड संख्या 127/26 में हुई. ट्रेलर चालक दिलीप कुमार (30), पिता शिवलाल केवट, निवासी महादेवबीघा, थाना परसबिगहा, जिला जहानाबाद (बिहार) पर लापरवाही से वाहन चलाकर नगन मोड़ के पास एनएच-32 किनारे स्थित नाश्ता होटल में टक्कर मारने का आरोप है. हादसे में गुरुदयम झा (71) और सिदाम राय (50) सरदाहा निवासी की मौत हो गई थी, जबकि रंजीत महतो (50) जीवनडीह निवासी घायल हुए थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही