Search

 
 
 

Bokaro News : डे-नाइट फुटबॉल मैच में खिलाड़ी की मौत, मुआवजे को लेकर अस्पताल में हंगामा

Bokaro News :  बोकारो थर्मल की नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसी दौरान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी फुटबॉल खिलाड़ी कजरा मुर्मू (37 वर्षीय) मैदान में खेल रहे थे.
 
फुटबॉल खिलाड़ी की फाइल फोटो

Bokaro News :  बोकारो थर्मल में डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैदान में खेल रहे एक खिलाड़ी की अचानक मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, बोकारो थर्मल की नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. इसी दौरान गोमिया के खंभरा बस्ती निवासी फुटबॉल खिलाड़ी कजरा मुर्मू (37 वर्षीय) मैदान में खेल रहे थे.

 

बताया जा रहा है कि खेल के दौरान कजरा मुर्मू की दूसरे खिलाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद वह अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही