Search

 
 
 

आदिवासी बेटी ने बढ़ाया सिमडेगा का मान, KBC के हॉट सीट पर पहुंचीं रेशमा लकड़ा

Simdega News : रेशमा ने बताया कि सिमडेगा जिले की तस्वीरें तेजी से बदल रही है.आज आदिवासी महिलाएं खेल के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और सरकारी सेवा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं.
 
रेशमा लकड़ा पहुंची kBC

Simdega News : सिमडेगा की आदिवासी बेटी रेशमा लकड़ा ने लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच तक पहुंचकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है.सामाजिक वानिकी विभाग में प्रधान वनकर्मी के पद पर कार्यरत रेशमा ने शो के 31वें एपिसोड में हिस्सा लिया. मुंबई में शूट हुए कार्यक्रम में वह हॉट सीट तक पहुंचने से मामूली अंतर से चूक गईं. 

 

KBC के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन के सामने रेशमा ने अपने आत्मविश्वास और सिमडेगा से जुड़ाव का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेशमा ने सिमडेगा को हॉकी की नर्सरी’ के रूप में बताया है. उन्होंने जिले से निकली खेल प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे का भी नाम लिया. उन्होंने बताया कि सिमडेगा की मिट्टी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली कई प्रतिभाओं को जन्म दिया है.

 

रेशमा की KBC तक की यात्रा


रेशमा ने बताया कि सिमडेगा जिले की तस्वीरें तेजी से बदल रही है.आज आदिवासी महिलाएं खेल के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और सरकारी सेवा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. रेशमा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. रेशमा लकड़ा की इस उपलब्धि पर सिमडेगा के लोगों और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बधाई दी गई. उनकी यह उपलब्धि जिले की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा का विषय बनी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही