Search

 
 
 

Bokaro News: पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप, एक महीने के भीतर 129 अपराधी पहुंचे जेल

बोकारो पुलिस ने संगीन कई मामलों के आरोपियों पर फिलहाल नकेल कस दिया है. बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के मुताबिक एक महीने में 129 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान कई हथियार समेत लूट और चोरी के समान भी बरामद किया गया है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बोकारो पुलिस ने संगीन कई मामलों के आरोपियों पर फिलहाल नकेल कस दिया है. बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के मुताबिक एक महीने में 129 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान कई हथियार समेत लूट और चोरी के समान भी बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि बोकारो पुलिस अपराध नियंत्रण के दिशा में लगातार अभियान चला रही है.

Uploaded Image

इस अभियान के दौरान हत्या, लूट, चोरी, अपहरण, गृहभेदन जैसे कई रंगीन मामलों में आरोपी रहे अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक थाना के द्वारा नहीं की गई है बल्कि जिले के विभिन्न थानों के थानेदारों ने इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने बताया कि कई अपराधियों के पास से हथियार, चोरी के समान दर्जनों मोबाइल फोन एवं वाहनों को भी बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि बोकारो पुलिस लगातार एंटी क्राइम ऑपरेशन भी चल रही है और इस अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथों लगी है.

 
एसपी ने कहा कि अवैध शराब के मामले में 10, पोक्सो के मामले में 9, अवैध कोयला बालू तस्करी मामले में आठ, अवैध हथियार के मामले में तीन, छिनतई मामले में छह, चोरी के मामले में आठ, अपहरण के मामले में दो, साइबर ठगी के मामले में दो, रंगदारी मांगने के मामले में एक, हत्या के मामले में एक, एससी एसटी उत्पीड़न मामले में दो, दंगा के मामले में एक, संगठित अपराध के मामले में एक, अवैध गांजा अफीम के मामले में एक, अन्य मामले में 31 और न्यायालय द्वारा प्राप्त वारंट के मामले में 43 लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही