Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News : पुलिस ने बुजुर्ग को साइबर ठगी के 7 लाख रुपए वापस दिलाए

साइबर ठगों ने बोकारो के गुजरात कॉलोनी निवासी 82 वर्षीय नरेन्द्र कुमार सिन्हा के बैंक खाते से 7.65 लाख रुपए उड़ा लिए थे. बोकारो साइबर थाने की पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नरेन्द्र कुमार सिन्हा को इनमें से 7 लाख रुपए वापस दिला दिए.
Advertisement
Advertisement
पुलिस अधिकारी से मिलकर आभार जताते बुजुर्ग.

Bokaro : साइबर ठगों ने बोकारो के गुजरात कॉलोनी निवासी 82 वर्षीय नरेन्द्र कुमार सिन्हा के बैंक खाते से 7.65 लाख रुपए उड़ा लिए थे. बोकारो साइबर थाने की पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए नरेन्द्र कुमार सिन्हा को इनमें से 7 लाख रुपए वापस दिला दिए.

 


पीड़ित नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने साइबर थाना में 23 जून को आवेदन देकर अपने एचडीएफसी बैंक खाता व आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 7.65 लाख रुपए की साइबर ठगी की शिकायत की थी. पुलिस ने कांड संख्या 20/26 दर्ज करते हुए मामले का जांच शुरू की. सभी संबंधित एजेंसियों को खाता विवरणी व ट्रांसफर रकम को होल्ड करने के लिए मेल भेजकर सूचित किया गया.


चूंकि इस मामले में साइबर अपराधियों ने शॉपिंग के लिए रुपये ट्रांसफर किये थे, जो 24 घंटे तक अलर्ट मोड़ में होता है. अलर्ट अवधि में ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शॉपिंग के लिए इस्तेमाल RAZORPAY, CASHFREE, RATNAKAR BANK व सभी संबंधित एजेंसियों को मेल कर इसकी सूचना दे दी. जिसके चलते ट्रांजेक्शन होल्ड कर दिया गया और भुक्तभोगी को 7 लाख रुपए वापस मिल गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही