Bokaro News : बीएस सिटी पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर दिए हैं
सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में गौरव कुमार का Motorola G54, कृष्णकांत भूषण का Vivo Y05, सोनू कुमार शर्मा का Vivo T2 Pro तथा संजय कुमार मुर्मू का Poco C55 शामिल है. ये सभी मोबाइल बोकारो के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं.
पुलिस द्वारा आज सभी चार मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन वापस सौंपे जा रहे हैं. मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया.

