Search

 
 
 

Bokaro News: 11 अक्टूबर को 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, कथारा सब-स्टेशन में होगा मेंटेनेंस

Bokaro News: कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 11 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों - कथारा, फुसरो, गोमिया, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट, ललपनिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
 
सांकेतिक तस्वीर

Bokaro News: कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मेंटेनेंस तथा पेड़ों के डाली काटने का कार्य किया जाएगा. जिसके चलते 11 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्रों - कथारा, फुसरो, गोमिया, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट, ललपनिया में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 

 

इसे भी पढ़ें:


मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कथारा के सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. सहायक विद्युत अभियंता ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि समय पर अपना कार्य निपटा लें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही