Search

Bokaro News: यूजीसी कानून के खिलाफ बोकारो में दिखा जनाक्रोश

Bokaro News: यूजीसी कानून 2026 के खिलाफ बोकारो में जनाक्रोश देखने को मिला. जहां महाराणा प्रताप विचार मंच एवं स्वर्ण समाज के लोगों ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. स्वर्ण समाज के हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा काले कानून का पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस करने की मांग की.
 
यूजीसी कानून 2026 के खिलाफ बोकारो में प्रदर्शन

Bokaro News: यूजीसी कानून 2026 के खिलाफ बोकारो में जनाक्रोश देखने को मिला. जहां महाराणा प्रताप विचार मंच एवं स्वर्ण समाज के लोगों ने नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर यूजीसी कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया. स्वर्ण समाज के हजारों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की तथा काले कानून का पुरजोर विरोध करते हुए इसे वापस करने की मांग की. 

इसे भी पढ़ें:

इस दौरान नेताओं ने कहा कि यह कानून स्वर्ण के हित में नहीं है. स्वर्ण समाज के साथ भेदभाव करने के उद्देश्य से इस कानून को लाया गया है, स्वर्ण समाज को यह स्वीकार नहीं है. रंजेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस कानून का समर्थन नहीं करेंगे बल्कि यह कानून वापस नहीं होता है तो आंदोलन को तेज करेंगे. वहीं कुंज बिहारी पाठक ने केंद्र सरकार को सीधा चुनौती देते हुए कहा कि अब वोट की चोट भी किए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही