Search

 
 
 

Bokaro news  : रवीश शर्मा बने वेदांता ईएसएल स्टील के CEO व पूर्णकालिक निदेशक

वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में रवीश शर्मा को 1 मई 2026 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) बनाया गया है. इससे पहले वे कंपनी में डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत थे.
 
  • 1 मई 2026 से प्रभावी, डिमर्जर के बाद कंपनी के लिए अहम होगी भूमिका

Ranchi : वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में रवीश शर्मा को 1 मई 2026 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) बनाया गया है. इससे पहले वे कंपनी में डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत थे.

 


मेटल्स एवं माइनिंग क्षेत्र में 21 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ,  शर्मा ने कंपनी के संचालन और रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वेदांता समूह के साथ उनके अनुभव ने संगठन की कार्यकुशलता और विकास को मजबूत किया है.

 


डिमर्जर के बाद वेदांता स्टील एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में सीईओ के रूप में  रवीश शर्मा की भूमिका कंपनी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. उनके नेतृत्व में कंपनी के संचालन, क्षमता विस्तार और व्यवसायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.वेदांता, ईएसएल स्टील लिमिटेड देश की अग्रणी स्टील कंपनियों में से एक है, जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही