Search

 
 
 

Bokaro News: जिलेवासियों को मिला सामाजिक सुरक्षा सम्मान, 4.90 लाख लाभुकों के खातों में आई पेंशन राशि

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजी गई. इसके तहत जिले के 4.90 लाख से अधिक लाभुकों को पेंशन एवं सम्मान राशि का लाभ प्राप्त हुआ.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं एवं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों में राशि भेजी गई. इसके तहत जिले के 4.90 लाख से अधिक लाभुकों को पेंशन एवं सम्मान राशि का लाभ प्राप्त हुआ. मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत जिले के 1,56,993 लाभुकों को 63 करोड़ 64 लाख 15 हजार रुपये की राशि अप्रैल, मई, जून एवं जुलाई 2026 के लिए उपलब्ध कराई गई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के तहत 141 लाभुकों को 5 लाख 64 हजार रुपये, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 29,175 लाभुकों को 11 करोड़ 82 लाख 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री राज्य एचआइवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के तहत 556 लाभुकों को 22 लाख 88 हजार रुपये तथा स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 19,489 लाभुकों को 7 करोड़ 90 लाख 37 हजार रुपये की राशि जुलाई 2026 के लिए हस्तांतरित की गई.


वहीं, मुख्यमंत्री राज्य ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग पेंशन योजना के तहत 3 लाभुकों को 12 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. इसके अतिरिक्त, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिले की 3,33,794 महिलाओं के खातों में 148 करोड़ 52 लाख 83 हजार 500 रुपये की राशि अप्रैल एवं मई 2026 के लिए भेजी गई.

 
इस संबंध में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. प्रशासन सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों को सामाजिक एवं आर्थिक संबल मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही