Search

 
 
 

Bokaro  News : भारी वाहनों के परिचालन पर विभिन्न मार्गों में प्रतिबंध, कई स्थानों पर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 जून 2026 को निकलने वाले जुलूस व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है.
 
  • यातायात सुचारू रखने व विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने जारी किया आदेश

Bokaro  : मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 जून 2026 को निकलने वाले जुलूस व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है. यह व्यवस्था दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगी.

 

 

जारी आदेश के अनुसार पेटरवार, पुरूलिया, चंदनकियारी, धनबाद तथा इलेक्ट्रोस्टील की ओर से आने वाले भारी वाहनों को विभिन्न निर्धारित स्थलों पर रोकने की व्यवस्था की गई है. साथ ही उकरीद मोड़, नया मोड़, जोधाडीह मोड़, बालीडीह व तेलगढ़िया क्षेत्र में चारपहिया व तीनपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

 

उकरीद मोड़ से बालीडीह तथा तेलगढ़िया मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक कुछ मार्गों पर वाहनों का परिचालन केवल दाहिनी ओर से संचालित किया जाएगा. वहीं नया मोड़ से उकरीद मोड़ मार्ग पर जुलूस के दौरान बसों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.माराफारी से नया मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा उन्हें रेलवे पुल, माराफारी के समीप रोका जाएगा.

 

बालीडीह से नया मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रेलवे गुड शेड, मनसा सिंह गेट व माराफारी होकर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है.अनुमंडल प्रशासन ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में निर्धारित समय व स्थान पर वाहनों को रोकना तथा यातायात व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करें.प्रशासन ने आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही