Search

 
 
 

Bokaro News: चास में 3.5 लाख की झपटमारी का खुलासा, बिहार के कटिहार से रकम बरामद

चास में हुई 3 लाख 50 हजार रुपये की झपटमारी का बोकारो पुलिस ने 5 दिन बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में छापेमारी कर चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है.
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: चास में हुई 3 लाख 50 हजार रुपये की झपटमारी का बोकारो पुलिस ने 5 दिन बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में छापेमारी कर चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है.

 

क्या था मामला

 बीते दिन जोधाडीह मोड़, चास के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 3 लाख 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए थे. पीड़ित ने मामले की शिकायत चास थाने में दर्ज कराई थी.

 

इसे भी पढ़ें:


 
तकनीकी अनुसंधान से मिला सुराग

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर SIT टीम का गठन किया गया. SIT टीम ने घटनास्थल और भागने के रास्ते के CCTV फुटेज की जांच की. साथ ही तकनीकी अनुसंधान के आधार पर सुराग खंगाला. 

 

बिहार के कटिहार से रकम बरामद 

तकनीकी जांच के आधार पर मिले सुराग के तहत 12 जुलाई को SIT टीम ने बिहार के कटिहार जिले के  कोढा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर छापेमारी की. जिसमें निरो उर्फ निरेन्द्र बनजारा और राजा ग्वाला उर्फ अरमान ग्वाला के नाम शामिल है. छापेमारी के दौरान आरोपी राजा ग्वाला उर्फ अरमान ग्वाला के ससुराल से 3,50,000 रुपये बरामद की गई. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही