Bokaro News: विस्थापित युवा सजल कुमार के रोजगार से जुड़े मामले को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार समाधान तक पहुंचा. बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में करीब चार माह तक कार्य करने के बाद कार्यमुक्त किए गए सजल कुमार अपनी मांगों को लेकर परिवार के साथ टू-टैंक गार्डन में भूख हड़ताल पर बैठे थे. विधायक श्वेता सिंह की पहल के बाद BGH प्रबंधन ने पुनर्नियुक्ति का निर्णय लिया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा.
इसे भी पढ़ें:
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद विधायक श्वेता सिंह ने स्वयं सजल कुमार को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया. इस दौरान विधायक ने कहा कि विस्थापितों और स्थानीय युवाओं के रोजगार एवं अधिकार से जुड़े मामलों को गंभीरता से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है.
विधायक ने कहा कि हमारी शालीनता को हमारी कमजोरी समझने की भूल BSL प्रबंधन बिल्कुल न करें. हम कमजोर नहीं हैं. हम टकराव नहीं बातचीत चाहते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

