Search

 
 
 

Bokaro News : 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से SBI कैशियर की मौत

Bokaro News : जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सिंह गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौटे थे. रात में वह दूध लाने के लिए स्कूटी से बाहर निकले. इसी दौरान बारिश के बीच बिजली का तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया था. अंधेरा और बारिश होने के कारण सड़क पर गिरे तार पर उनकी नजर नहीं पड़ी औप मुकेश स्कूटी समेत बिजली के तार की चपेट में आ गए. करंट लगने के बाद वह मौके पर ही तड़पने लगे और उनकी मौत हो गई.
 
घटनास्थल की तस्वीर

Bokaro News :   जैनामोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कैशियर मुकेश कुमार सिंह (45) की 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तेलीडीह टांड़ में हुआ. मुकेश कुमार सिंह इसी इलाके के रहने वाले थे.

 

जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सिंह गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर लौटे थे. रात में वह दूध लाने के लिए स्कूटी से बाहर निकले. इसी दौरान बारिश के बीच बिजली का तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया था.

 

अंधेरा और बारिश होने के कारण सड़क पर गिरे तार पर उनकी नजर नहीं पड़ी औप मुकेश स्कूटी समेत बिजली के तार की चपेट में आ गए. करंट लगने के बाद वह मौके पर ही तड़पने लगे और उनकी मौत हो गई. 

इसे भी पढ़ें

 

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है और उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों ने बताया कि तेलीडीह टांड़ इलाके में कवर्ड वायर के साथ पुराना खुला बिजली तार भी लगा हुआ था. दोनों तारों से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुराने खुले तार को हटाकर उसे कवर्ड वायर से बदला जाना था, लेकिन इस दिशा में लापरवाही बरती गई. इसी लापरवाही के कारण सड़क पर बिजली का तार टूटकर गिरा और हादसे में SBI कैशियर मुकेश कुमार सिंह की जान चली गई.

 

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही