Search

 
 
 

Bokaro News :स्कॉर्पियो ने खड़ी ऑटो में मारी टक्कर, एक घायल

गोमिया-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में जोरदार टक्कर मारी.
 

Bokaro : गोमिया-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ऑटो में जोरदार टक्कर मारी. इस टक्कर के बाद ऑटो पलट गई. इस हादसे में ऑटो के पास में बैठे अभिषेक कुमार नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया.

अभिषेक कुमार ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के आदर्श नगर के रहने वाले है. उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आईईएल स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो आईईएल आवासीय कॉलोनी की ओर से गोमिया की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि वाहन चलाने के दौरान चालक बसंत सिंह को कथित तौर पर मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर ऑटो से जा टकरा गया.

 

हालांकि, हादसे के वास्तविक कारण की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.घटना की सूचना पर आईईएल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई. हादसे में ऑटो चालक बाल-बाल बच गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही