Search

 
 
 

Bokaro News :  अवैध बिजली-पानी कनेक्शन हटाने पहुंची BSL टीम के साथ नोंकझोंक

बोकारो स्टील प्लांट यानी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (बीएसएल) के टीए विभाग ने सेक्टर 6 थाना क्षेत्र स्थित बोकारो निवास के पीछे अवैध बिजली और पानी कनेक्शन हटाने के लिए कार्रवाई की.   इस दौरान विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. हालांकि होमगार्ड जवानों ने स्थिति को संभाल लिया.
 

Bokaro :   बोकारो स्टील प्लांट यानी स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (बीएसएल) के टीए विभाग ने सेक्टर 6 थाना क्षेत्र स्थित बोकारो निवास के पीछे अवैध बिजली और पानी कनेक्शन हटाने के लिए कार्रवाई की.   इस दौरान विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. हालांकि होमगार्ड जवानों ने स्थिति को संभाल लिया. 
 

 

बीएसएल अधिकारियों के अनुसार, कई लोग बिना अनुमति के बिजली और पानी का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे विभाग को नुकसान हो रहा था. शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और फिर कार्रवाई शुरू की गई. जैसे ही टीम ने कनेक्शन काटना शुरू किया, वहां रहने वाले लोग विरोध करने लगे. इस दौरान अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच बहस और नोकझोंक भी हुई.  हालांकि होमगार्ड जवानों ने स्थिति को संभाल लिया.  

 

बीएसएल प्रबंधन ने साफ किया है कि अवैध कनेक्शन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कनेक्शन काटने से पहले उन्हें दूसरी व्यवस्था दी जानी चाहिए थी. कार्रवाई के बाद इलाके में कुछ देर तनाव का माहौल रहा, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही