Search

 
 
 

Khalari News : बंद खदान में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, 1 मजदूर की मौत, 2 घायल

रांची के कोयलांचल क्षेत्र खलारी में बंद पड़ी खदानों में चल रहे अवैध कोयला खनन का खतरनाक सच एक बार फिर सामने आया है. करकट्टा इलाके में Central Coalfields Limited (CCL) की बंद भूमिगत खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. अवैध तरीके से कोयला निकालने के दौरान खदान का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए.
 

Ranchi : रांची के कोयलांचल क्षेत्र खलारी में बंद पड़ी खदानों में चल रहे अवैध कोयला खनन का खतरनाक सच एक बार फिर सामने आया है. करकट्टा इलाके में Central Coalfields Limited (CCL) की बंद भूमिगत खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. अवैध तरीके से कोयला निकालने के दौरान खदान का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए.

 

हादसे में करकट्टा निवासी 42 वर्षीय रोहित तूरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, आर्थिक तंगी और रोजगार के अभाव में कई ग्रामीण बंद पड़ी खदानों में अपनी जान जोखिम में डालकर अवैध खनन करते हैं. गुरुवार को भी कुछ मजदूर भूमिगत सुरंग में उतरकर कोयला काट रहे थे. इसी दौरान खदान की चाल भरभराकर गिर गई और बड़ा हादसा हो गया.

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खलारी और आसपास के इलाकों में लंबे समय से अवैध कोयला खनन का खेल चल रहा है. बंद खदानों से रात-दिन कोयला निकाला जाता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके अवैध खनन पर रोक नहीं लग पाई है.

 

घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोगों ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही