Search

 
 
 

Bokaro News : जिला योजना समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को स्वीकृति

डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला अनाबद्ध निधि से प्राप्त आवंटन व प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई. विचार के बाद कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी अजय नाथ झा.

Bokaro : बोकारो डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला अनाबद्ध निधि से प्राप्त आवंटन व प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई. विचार के बाद कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई.

 


डीसी ने पिछले वित्तीय वर्ष में ली गई योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली. उन्होंने एनआरईपी, स्पेशल डिवीजन, पीएचईडी तेनुघाट व चास तथा लघु सिंचाई (माइनर इरिगेशन) सहित अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया.


सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राप्त आवंटन का 15 प्रतिशत पेयजल, 15 प्रतिशत शिक्षा, 30 प्रतिशत बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर, 15 प्रतिशत सिंचाई, 15 प्रतिशत आजीविका व स्वास्थ्य तथा 10 प्रतिशत आकस्मिक मद पर व्यय किया जाएगा. डीसी ने कहा कि सभी योजनाओं में निर्माण कार्य के साथ-साथ उनके रखरखाव का भी विशेष ध्यान रखें.


उन्होंने कार्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि अपने प्राक्कलन में निर्माण कार्य के साथ तीन से पांच वर्षों तक के रख-रखाव का प्रावधान भी शामिल करें. ताकि निर्मित परिसंपत्तियों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता लंबे समय तक बनी रहे. उन्होंने जिला योजना पदाधिकारी को जिला अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कहा कि प्रत्येक पखवाड़े अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ डीडीसी की व प्रत्येक माह उनकी अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सुनिश्चित करें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही