Search

 
 
 

Bokaro News: उधार मांगने पर दुकानदार की पिटाई, थाने में शिकायत के बाद दोबारा की मारपीट

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले दुकानदार के साथ मारपीट की गई और जब पीड़ित ने थाने में शिकायत की, तो आरोपी ने दोबारा पहुंचकर उसे बुरी तरह पीटा. घटना के बाद से इलाके में दहशत है.
 

Bokaro: बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले दुकानदार के साथ मारपीट की गई और जब पीड़ित ने थाने में शिकायत की, तो आरोपी ने दोबारा पहुंचकर उसे बुरी तरह पीटा. घटना के बाद से इलाके में दहशत है.

 

जानकारी के अनुसार, करगली निवासी मुकेश कुमार गुप्ता सुभाष नगर डंपिंग के पास दुकान चलाते हैं. पीड़ित का आरोप है कि 17 मई की शाम सुभाष नगर निवासी राजा सिंह, सत्यम तिवारी और उनके कुछ साथी दुकान पर पहुंचे और चना-पानी मांगा. जब दुकानदार ने पहले का बकाया पैसा मांग लिया तो सभी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए, उसके साथ जमकर मारपीट की.

 

घटना के बाद मुकेश कुमार ने बेरमो थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर भी पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले.

 

इसी बीच आरोपियों को जैसे ही पुलिस में शिकायत की जानकारी मिली, वे देर रात काले रंग की स्कॉर्पियो से दोबारा दुकान पर पहुंचे और पीड़ित को फिर से बेरहमी से पीट दिया. मारपीट में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में दबंगों का आतंक बढ़ता जा रहा है और पुलिस कार्रवाई का डर अपराधियों में दिखाई नहीं दे रहा. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

 

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो सकी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही